NEET Exam: इस राज्य के मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, मेडिकल की पढ़ाई में इन छात्रों को मिलेगा आरक्षण

Must Read

NEET Exam: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है. बता दें कि शिवराज सरकार ने इस साल से सरकारी स्कूलों के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई में पांच प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया है. इन सीटों पर सिर्फ सरकारी स्कूल के छात्रों को ही जगह मिलेगी.

आपके बता दें कि बीते सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू हुआ है, सरकारी स्कूलों के बच्चे डॉक्टर नहीं बन पा रहे हैं. अब तक सिर्फ निजी स्कूलों के छात्र ही नीट पास करते थे, लेकिन अब से दो सूचियां बनाई जाएंगी, एक सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए और दूसरी निजी स्कूलों के छात्रों के लिए.

इन छात्रों को मिलेगा 5 प्रतिशत आरक्षण
सीएम चौहान ने कहा कि अब तक केवल निजी स्कूलों के छात्र ही नीट पास करते थे, लेकिन अब से दो सूचियां तैयार की जाएंगी, एक सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए और दूसरी निजी स्कूलों के छात्रों के लिए. उन्होंने कहा कि गरीब पृष्ठभूमि के बच्चों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए. सीएम शिवराज ने आगे कहा कि देश में पहली बार राज्य सरकार ने इस योजना को लागू करने का फैसला किया है, जिसके तहत सरकारी स्कूल के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई में 5 प्रतिशत रिजर्वेशन दिया जाएगा. इन सीटों पर केवल सरकारी स्कूल के छात्रों को ही एडमिशन मिलेगा.

ये भी पढ़ेंः UP News: लखनऊ के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ी गईं थाईलैंड की लड़कियां

Latest News

लखनऊः कार पार्किंग विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत, हमलावर हिरासत में

Triple murder in Lucknow: राजधानी लखनऊ से सनसीखेज वारदात की खबर सामने आई है. यहां कार पार्किंग विवाद को...

More Articles Like This