UP में थमी बारिश की रफ्तार, MP में झमाझम बारिश का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

Must Read

UP MP Mausam Samachar: देश में मानसून के सक्रिय होने के बाद से झमाझम बारिश का दौर शुरू है. भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं. पिछले दो दिनों से उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है. जिसके चलती उमस भरी गर्मी का सितम जारी है. वहीं अगर बात करें देश का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश की, तो वहां के ज्यादात्तर हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने एमपी के कई जिलों में आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है. जानिए मौसम का अलर्ट

UP में थमी बारिश की रफ्तार
उत्तर प्रदेश में मानसून के तेवर धीमे पड़ गए हैं. जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में उमस और गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. राजधानी लखनऊ समेत अधिकांश हिस्सों में बारिश न होने से उमस बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की ट्रफ रेखा एक बार फिर उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ने लगा है. इसके प्रदेश में पहुंचते ही मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और बारिश का दौर शुरू होगा. जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.

MP के इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज रविवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौमस विभाग के मुताबिक बैतूल, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, रतलाम, बालाघाट, सीहोर, हरदा, खंडवा, इंदौर और उज्जैन में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है. वहीं कटनी, जबलपुर, मंडला, दमोह, विदिशा, रायसेन, भोपाल, नर्मदापुरम, बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, शाजापुर, आगर, नीमच, मंदसौर, गुना और अशोकनगर में यलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ेंः भाई-बहन ने नहीं मानी मां की बात, निकल पड़े हरिद्वार, दोनों हो गए हादसे का शिकार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This