केजरीवाल को बड़ा झटकाः आप के विधायक, पूर्व मंत्री सहित कई पार्षद बीजेपी में शामिल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद ने बीजेपी का दामन धाम लिया हैं. उन्होंने लोकसभा चुनाव से पूर्व दिल्ली सरकार को अनुसूचित जाति विरोधी बताते हुए मंत्री पद के साथ ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

बसपा के टिकट पर आनंद ने लड़ा था लोकसभा चुनाव
आनंद ने बसपा में शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था. बुधवार को वह भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनका पार्टी में स्वागत किया.

इसके अलावा, छतरपुर के आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर ने भी पार्टी छोड़कर भाजपा (Delhi BJP) में शामिल हो गए. पटेल नगर से पूर्व विधायक वीणा आनंद, छतरपुर से पार्षद उमेश सिंह फोगाट, हिमाचल प्रदेश के आप प्रभारी रत्नेश गुप्ता और सह प्रभारी सचिन राय भी बीजेपी में शामिल हुए.

राजकुमार आनंद वहीं हैं, जो दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री थे. जब केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जेल में थे, तब इन्होंने आप पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर पार्टी से बाहर आ गए थे और बीएसपी ज्वाइन कर ली थी.

इसके बाद बीएसपी ने इन्हें नई दिल्ली सीट से लोकसभा का टिकट दिया. हालांकि, बीएसपी का दिल्ली में जनाधार नहीं हैं. इस तरह वह मुकाबले से पहले ही बाहर हो गए थे.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This