दिल्ली के कई इलाकों में हुई क्लाउड सीडिंग, जल्द ही कृत्रिम बारिश की संभावना

Must Read

Cloud Seeding : दिल्ली के कई इलाकों में क्लाउड सीडिंग का ट्रायल किया गया. उम्‍मीद जताई जा रही है कि कुछ ही समय में अब कृत्रिम बारिश होने वाली है. ऐसे में कहा जा रहा कि अगर मौसम ने साथ दिया तो आज दिन में दूसरा ट्रायल भी किया जा सकता है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार विमान ट्रायल के बाद मेरठ लौट आया है. बता दें कि आज सुबह विमान ने कानपुर से उड़ान भरी थी और साथ ही उत्तरी दिल्ली और बाहरी दिल्ली में क्लाउड सीडिंग की गई है.

बता दें कि पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस ट्रायल को लेकर बताया कि आज क्लाउड सीडिंग की ट्रायल हुई. जो कि सेसना प्लेन के माध्यम से कराई गई है. उन्‍होंने बताया कि मेरठ से प्लेन दिल्ली के लिए उड़ा, खेकड़ा, बुराड़ी, मयूर विहार और कई इलाकों में क्लाउड सीडिंग हुई.

अगले कई दिनों तक चलेगी यह शार्टी

इतना ही नही उन्‍होंने ये भी कहा कि 8 फ्लेयर का यूज किया गया और लगभग आधे घण्टे के आस पास ये पूरा प्रोसेस चला. इसके साथ ही दूसरी और तीसरी ट्रायल भी आज ही होगी. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 15 मिनट से 4 घंटे में कभी भी बारिश हो सकती और अगले कई दिनों तक ये इसी तरह से शॉर्टी चलती रहेगी.

दिल्ली से पहले इन शहरों में हो चुका है प्रयोग

जानकारी के मुताबिक, दिल्‍ली में ऐसा पहली बार हुआ है कि इस प्रकार की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. जानारी देते हुए बता दें कि इसके पहले मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में क्लाउड सीडिंग का प्रयोग किया जा चुका है. इस मामले का लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस कृत्रिम बारिश से हवा में मौजूद धूल, धुआं और हानिकारक कण नीचे बैठ जाएंगे, इससे एक्यूआई में सुधार होगा. इसके साथ ही अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इसे आने वाले हफ्तों में दोबारा दोहराया जा सकता है.

IIT कानपुर के वैज्ञानिकों की ली जा रही मदद

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार क्लाउड सीडिंग प्रोजेक्ट में IIT कानपुर के वैज्ञानिकों की भी मदद ली जा रही है. क्‍योंकि इसके पहले भी IIT कानपुर इस तकनीक पर काम कर चुका है. इतना ही नही बल्कि इस ट्रायल को लेकर उसके वैज्ञानिक दिल्ली सरकार को तकनीकी सलाह दे रहे हैं. उम्‍मीद जताई जा रही है कि इस पहल से दिल्ली की हवा साफ होने के साथ नागरिकों को प्रदूषण से थोड़ी राहत भी मिलेगी. बता दें कि यह कदम राजधानी को स्वच्छ और सांस लेने लायक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयोग माना जा रहा है.

 इसे भी पढ़ें :- पाकिस्तानी सेना ने तोड़ा सीजफायर, लीपा घाटी में भारतीय सेना की चौकियों को बनाया निशाना!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This