दिल्ली में हादसाः इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, तीन का चल रहा इलाज

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली से भीषण आग की खबर सामने आई है. यहां बुधवार को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर पालम इलाके में एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. आग की इस घटना में तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, आग लगने के बाद इमारत के अंदर एक ही परिवार के 9-10 लोग फंस गए थे. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया.

Fire 4

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में घायल हुए तीन बच्चों को पालम स्थित दिव्य प्रस्‍थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. जहां उनका इलाज चल रहा है. मौके पर तीन एंबुलेंस तैनात की गई थीं, जबकि अन्य एंबुलेंस संकरी और भीड़भाड़ वाली जगह के कारण कुछ दूरी पर खड़ी रहीं.

आग चार मंजिला इमारत के एक हिस्से में लगी थी, जिसके बाद धुआं तेजी से पूरे भवन में फैल गया और परिवार के सदस्य अंदर ही फंस गए. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया.

फिलहाल,  आग किन कारणों से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के कारण स्पष्ट हो सकेगा.

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This