पहलगाम आतंकी हमले के तनाव के बीच PM मोदी से मिले CM उमर अब्दुल्ला, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के तनाव के बीच शनिवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उमर अब्दुल्ला की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात है. इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे. इस मुलकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आतंकी हमले के बाद की स्थिति को लेकर चर्चा हुई.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी से खास बातचीत की. आतंकी हमले के बाद देश की जनता में आक्रोश है. आतंकवाद की जड़ों को खत्म करने के लिए पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी है. देश की जनता आतंक को खत्म करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र से अपील कर रही है.

आतंकी हमले में 26 लोगों की हुई थी मौत

मालूम हो कि बीते 22 अप्रैल की दोपहर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में ज्यादातर पर्यटक शामिल थे. इस  हमले में 17 से अधिक लोग घायल भी हुए थे. यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है. एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय निवासी हैं. इस आतंकी हमले के बाद से लगतार भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version