बजट पर दिल्लीवासियों से भी लिया जाएगा सुझाव, मुख्यमंत्री ने जारी किया Whatsapp नंबर

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Budget: दिल्‍ली के बजट के लिए आम लोगों की राय ली जाएगी. दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने सोमवार को बजट को लेकर एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की. इसमें मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दिल्ली का बजट 24 मार्च से 26 मार्च के बीच पेश करने की तैयारी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के सुझावों से शामिल करके विकसित दिल्ली का बजट पेश होगा. दिल्ली के बजट में महिला सम्मान योजना के साथ हमारे सभी वादों को स्थान दिया गया है.

इस व्हाट्सएप पर दे सकते हैं सुझाव

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी क्षेत्र के लोगों के साथ बजट संवाद करेंगे और उनसे सुझाव लेंगे. उसी आधार पर विकसित दिल्ली का बजट तैयार करेंगे. मुख्‍यमंत्री ने कहा कि संकल्प पत्र में जितने भी वादे किए हैं उन सभी को पूरा किया जाएगा.

सीएम रेखा गुप्‍ता ने बजट पर लोगों से सुझाव जानने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9999962025 जारी किया है. इसके अलावा एक ईमेल आईडी भी जारी हुआ है, जिस पर दिल्ली का कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव दे सकता है. बता दें कि मुख्‍यमंत्री ने 5 मार्च को सभी महिला संगठनों के संवाद के लिए विधानसभा में बुलाया है. जिससे वह भी बजट पर अपना सुझाव दे सकें.

जनता से सुझाव लेंगे विधायक और मंत्री

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में हमारे मंत्रिमंडल के सभी मंत्री और विधायक जनता के बीच जाएंगे और उनके सुझाव लेंगे. उन्‍होंने कहा कि पहले विकास के काम नहीं होते थे, केवल बहाने मिलते थे, इस बार दिल्ली में विकास कार्य होते दिखेंगे.

दिल्ली का एक नया अध्याय लिखा जाना है और हम दिल्ली की जनता के हितों को सुरक्षित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं. सीएम गुप्‍ता ने कहा कि हम अपने संकल्प पत्र में किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध हैं. जितने भी हमने वादे किए हैं, एक-एक वादे पूरे किए जाएंगे. समय कम है और काम बहुत है.

ये भी पढ़ें :- PM Modi ने गिर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का लिया आनंद, शेयर की तस्वीरें

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This