Delhi Metro ने ग्रीन लाइन रूट पर किया बड़ा बदलाव, आज से दो लूप में चलेगी मेट्रो

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ग्रीन लाइन पर परिचालन सेवा में बड़ा बदलाव किया है. डीएमआरसी ने बताया कि ग्रीन लाइन पर चलाई जाने वाली ट्रेनें दो फिक्स लूप पर चलेंगी. इस बदलाव के तहत, ग्रीन लाइन के एक लूप पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर तक ट्रेनें चलेंगी. दूसरे लूप पर मुंडका से इंद्रलोक के लिए मेट्रो ट्रेन चलाई जाएंगी. दिल्ली मेट्रो ने बताया कि ये नया बदलाव सोमवार से शुक्रवार के लिए लागू किया गया है, जबकि शनिवार और रविवार को सेवाएं पहले के जैसी ही रहेंगी.

हरियाणा के बहादुरगढ़ में है ग्रीन लाइन का ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन

जानकारी दें कि 29 किमी लंबी ग्रीन लाइन पर कुल 24 स्टेशन है. ये लाइन हरियाणा के बहादुरगढ़ में ब्रिगेडियर होशियार सिंह से अशोक पार्क मेन के रास्ते इंद्रलोक और कीर्ति नगर तक जाती है. नए परिवर्तन के बाद ब्रिगेडियर होशियार सिंह से चलने वाली सभी ट्रेनें कीर्ति नगर जाएंगी और कीर्ति नगर से शुरू होने वाली सभी ट्रेनें ब्रिगेडियर होशियार सिंह तक जाएंगी. इसी तरह, मुंडका से शुरू होने वाली सभी ट्रेनें इंद्रलोक तक जाएंगी और इंद्रलोक से चलने वाली सभी ट्रेनें मुंडका तक जाएंगी.

अशोक पार्क मेन स्टेशन होगा ग्रीन लाइन का मुख्य इंटरचेंज

जिन यात्रियों को ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंद्रलोक जाना है, मुंडका से कीर्ति नगर जाना है, उन्हें अशोक पार्क मेन से ट्रेन बदलनी पड़ेगी. कीर्ति नगर और ब्रिगेडियर होशियार सिंह के बीच चलने वाली सभी ट्रेनें अशोक पार्क मेन और मुंडका से होकर ही जाएंगी. इंद्रलोक से कीर्ति नगर और कीर्ति नगर से इंद्रलोक जाने वाले यात्रियों को भी अशोक पार्क मेन से ही ट्रेन बदलनी होगी. डीएमआरसी के इस कदम से व्यस्त मौकों पर समय की बचत होगी. बता दें कि ग्रीन लाइन पर अभी 4 मिनट और 10 सेकेंड से लेकर 8 मिनट और 20 सेकेंड के अंतराल पर मेट्रो मिलती है.

ये भी पढ़ें :- तेलंगाना: केमिकल फैक्ट्री में धमाका, रिएक्टर में हुआ ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल

 

Latest News

BRICS में पाकिस्तान की बेइज्जती! पहलगाम हमले की निंदा पर खास दोस्त चीन ने भी जताई सहमति

New Delhi: समिट के घोषणा पत्र में पहलगाम हमले की निंदा और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने वालों को...

More Articles Like This