Delhi NCR Rains: नोएडा-गुरुग्राम में बरसे मेघ, गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi NCR Rains: दोपहर दो बजे के करीब दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया. आसमान में काले बादलों को डेरा छा गया. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवाएं चल रही हैं. वहीं नोएडा और गुरुग्राम में बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने मौसम को कूल-कूल बना दिया है. इससे गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली है.

गुरुग्राम में हल्की बारिश ने दी राहत
भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल था. ऐसा में मौसम में नरमी ने लोगों को बड़ी राहत दी है. सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी का खेल चल रहा था. इसी बीच दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने शहर को कूल-कूल कर दिया. मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने गर्मी से काफी राहत पाई है. जिले के विभिन्न हिस्सों में सुबह से ही हल्की बारिश देखी जा रही है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों तक बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी. ऐसे में गर्मी से परेशान लोगों को आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की उम्मीद है. फिलहाल मौसम का यह बदला मिजाज लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आया है और फिज़ा को खुशनुमा बना दिया है.

नोएडा और फरीदाबाद में बारिश,  माहौल खुशनुमा
वहीं, नोएडा और फरीदाबाद में दोपहर दो बजे के करीब अचानक मौसम बदल गया. तेज हवाएं और बिजली कड़की और इसके बाद बारिश शुरू हो गई. फरीदाबाद में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने शहर का माहौल खुशनुमा बना दिया. वहीं तापमान में गिरावट से भीषण गर्मी से लोगों ने काफी राहत महसूस की. आगे भी लोग बारिश होने का कयास लगा रहे हैं.

Latest News

Lucky Plants: खुद का मकान लेने का है सपना, तो घर में जरूर रखें ये पौधा

Lucky Plants For Home: किराए के मकान में रहने वाले लोगों का अक्सर अपना घर खरीदने का सपना होता...

More Articles Like This