Israel-Iran War: ईरान ने मोसाद की बिल्डिंग पर हमले का किया दावा, सामने आया वीडियो

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. कुछ ही घंटे पहले इजरायली सेना ने ईरान के आर्मी चीफ को मारने का दावा किया था. वहीं अब ईरान की ओर से भी बहुत सनसनीखेज दावा किया गया है. ईरान ऑब्जर्वर के मुताबिक, ईरान की सेना ने इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है.

ईरान ऑब्जर्वर ने इसे अपने एक्स एकाउंट पर शेयर किया है. इसमें यह दावा किया गया है कि इजरायल की खुफिया एजेंसी पर स्पष्ट हमले का वीडियो है. इसमें दो, तीन बिल्डिंग से हमले के बाद काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे मोसाद का हेडक्वार्टर बताया जा रहा है.

इजरायल-ईरान में छिड़े महासंग्राम का 5वां दिन आज  

बता दें कि इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का आज पांचवा दिन है. दोनों देशों के बीच युद्ध और भी ज्यादा भयानक हो गया है. इजरायली सेना लगातार ईरान की राजधानी तेहरान में फाइटर जेट मिसाइलों और ड्रोन से हमले कर रही है. वहीं ईरान भी बैलिस्टिक मिसाइल के साथ अब आधुनिक मिसाइलों के जरिए तेल अवीव में हमले तेज कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें :- अहमदाबाद से लंदन जाने वाले Air India विमान में आई तकनीकी खराबी, रद हुई फ्लाइट

Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This