यहूदी शासन पर जीत हासिल करेगा इस्लामिक राष्ट्र, कुरान की एक आयत लिख खामनेई ने इजरायल को दी बड़ी चेतावनी

Must Read

Israel Iran War: ईरान और इजरायल के बीच लगातार बढ़ते तनाव को लेकर ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल को खुली चेतावनी दी है. बता दें कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पवित्र कुरान की और कहा कि “अल्लाह की मदद और शीघ्र आने वाली जीत.” (कुरान 61:13) “अल्लाह की इच्छा से इस्लामिक राष्ट्र, यहूदी शासन पर जीत हासिल करेगा.”

जानकारी के मुताबिक, इजरायल के खिलाफ इस बयान को सीधे तौर पर युद्ध घोषणा वाला और धार्मिक समर्थन से भरा मैसेज माना जा रहा है. इस दौरान खामेनेई ने समय पर यह ट्वीट किया कि जब इजरायल-ईरान के बीच सैन्य संघर्ष बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है और लगातार बम की बारिशें चल रही हैं.

ईरान के तबरीज इलाकों में धमाके

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर तबरीज़ में दो बड़े विस्फोट हुए. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के बीच यह धमाके पांच मिनट के अंतराल में हुए. ईरानी समाचार एजेंसी ने पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट के बाद शहर में घना धुआं देखा गया और तबरीज़ के कुछ इलाकों से धमाकों का वीडियो फुटेज भी सामने आया है. तबरीज़ में ईरानी वायुसेना के एक प्रमुख बेस पर इस धमाके को गंभीर माना जा रहा है.

इजरायलल में बम शेल्‍टर में जाने के दिए निर्देश  

ऐसे में यरुशलम और तेल अवीव में जोरदार धमाके सुने गए. साथ ही ईरान से दागी गई मिसाइलों की चेतावनी के बाद पूरे इजरायल में एयर रेड सायरन बजाए गए और लोगों को बम शेल्टर में जाने का निर्देश दिया गया. हमले को लेकर IDF का कहना है कि वह मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने और आवश्यक ठिकानों पर हमला करने के लिए सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रहा है.

ईरान ने की बैलिस्टिक मिसाइलों बौछार

जांच के मुताबिक रिपोर्ट्स के दौरान बाताया गया कि इजरायल के केंद्रीय हिस्सों में कई मिसाइलें गिरीं, जिसके चलते इजरायल की राष्ट्रीय मेडिकल सेवा के चिकित्सक और आपातकालीन कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. इस दौरान जनता में और ज्यादा आशंका और भ्रम फैल गया. बता दें कि हमले के दौरान सायरन केंद्रीय, उत्तरी और कुछ दक्षिणी हिस्सों में बजाए गए और नागरिकों को बम शेल्टर में रहने की सलाह दी गई. वहीं IDF  ने जांच के बाद बताया कि यह हमला ईरान द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों की एक बड़ी बौछार थी.

इसे भी पढ़ें :- एप के बुरे दिन! अमेरिका से अपना बोरिया-बिस्तर समेट सकता है टिकटॉक? अब नए यूजर्स…

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This