आम जनता के लिए 15 नवंबर तक बंद रहेगा लाल किला, एएसआई ने जारी किया नोटिफिकेशन

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi news: दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुई कार ब्लास्ट की घटना के बाद आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) ने बड़ा कदम उठाया है. एएसआई ने 15 नवंबर तक लोगों के लिए लाल किला को बंद करने का फैसला लिया है. यह निर्णय पुलिस की सिफारिश के बाद लिया गया है. इस दौरान लाल किले में किसी भी पर्यटक या आम नागरिक को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

बता दें कि सोमवार शाम एक हुंडई आई20 कार में हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है. यह धमाका लाल किला चौक पर नेताजी सुभाष मार्ग के पास हुआ था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी.

एसएचओ ने एएसआई को लिखा पत्र

दिल्ली पुलिस के कोतवाली थाने के एसएचओ ने लाल किला को बंद करने के संबंध में एएसआई को पत्र लिखा था. उन्होंने अनुरोध किया था कि लाल किले को कुछ दिनों के लिए बंद किया जाए. पत्र में कहा गया था कि घटनास्थल पर क्राइम सीन की जांच अभी जारी है और सुरक्षा कारणों से परिसर को अस्थायी रूप से बंद रखना आवश्यक है. एसएचओ के अनुरोध को स्वीकार करते हुए एएसआई ने 15 नवंबर तक लाल किले को आगंतुकों के लिए बंद रखने की आधिकारिक पुष्टि की है.

पीएम मोदी ने अस्पताल में घायलों से की मुलाकात

बता दें कि दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम एक आई20 कार में जबरदस्त धमाका हुआ था. इस धमाके के बाद कई वाहनों में आग लग गई थी. इस धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था. विस्फोट में घायल लोगों को इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 12 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था.

इसे भी पढ़ें:-ग्लोबल TNFD फ्रेमवर्क को अपनाने वाली भारत की पहली सीमेंट कंपनी बनी Adani Cement

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This