दिल्ली में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम लागू, CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री की अपील को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकार के सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की, दिल्ली सरकार ने सरकारी खर्च और ईंधन बचाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि अब दिल्ली सरकार के कर्मचारी सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) करेंगे। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और सादगी अपनाने की अपील के बाद लिया गया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने बैठक में फैसला लिया है कि दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में दो दिन वर्क फ्रॉर्म होम रहेगा। प्राइवेट कंपनियों को भी हफ्ते में दो दिन वर्क फॉर्म होम के लिए कहा जाएगा। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह मानते हुए अपने काफिले में 60 प्रतिशत की कटौती की है। सरकार के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य पेट्रोल और डीजल की खपत कम करना, ट्रैफिक दबाव घटाना और सरकारी खर्चों में कटौती करना है। दिल्ली सरकार ने यह भी कहा है कि अब 50 प्रतिशत आधिकारिक बैठकें ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी ताकि अनावश्यक यात्रा कम हो सके।

 

सीएम गुप्ता ने घटाया अपना काफिला
सीएम रेखा गुप्ता की नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार, पीएम मोदी की पेट्रोल बचाने वाली सलाह को मानते हुए दिख रहे थे। रेखा सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, कानून मंत्री, पर्यावरण मंत्री समेत कई मंत्रियों ने एक काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करनी शुरू कर दी थी। इसके साथ ही सफर के लिए सार्वजनिक परिवाहन का इसतेमाल करते हुए नजर आए थे। यहां तक कि खुद सीएम रेखा गुप्ता ने भी अपने काफिले में से 60 प्रतिशल गाड़ियों की कटौती की है। इस समय सीएम रेखा गुप्ता के काफिले में कुल चार गाड़ियां है, जिनमें दो ईवी और दो पेट्रोल डीजल से चलने वाली है।

मंत्रियों के वाहनों में कटौती
दिल्ली सरकार ने सरकारी वाहनों के पेट्रोल और डीजल कोटे में 20 प्रतिशत कटौती करने का भी फैसला लिया है। इसके अलावा अगले छह महीनों तक कोई नया सरकारी वाहन नहीं खरीदा जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे सरकारी खर्च में बड़ी बचत होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी मंत्रियों के वाहनों में कटौती की गई है। जहां पर संभव होगा हम लोग सार्वजनिक वाहन का भी उपयोग करेंगे। जिनका 200 लीटर पेट्रोल की लिमिट थी, उनके लिए 160 लीटर होगी। जिन्हें 250 लीटर पेट्रोल मिलता था, उन्हें अब 200 लीटर दिया जाएगा।

दफ्तरों का समय भी बदला
हर सोमवार को अधिकारी और कर्मचारी जितना संभव होगा, मेट्रो का उपयोग करेंगे। कार्यालय का समय बदल गया है। दिल्ली सरकार के कार्यालय का समय अब 10:30 से शाम सात बजे तक रहेगा। दिल्ली नगर निगम के सभी कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम साढ़े 5:00 बजे तक काम करेंगे।

 मंत्री और अधिकारी दिल्ली मेट्रो से सफर करेंगे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी मंत्रियों और अधिकारियों को वाहनों का कम से कम इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। सोमवार को “मेट्रो डे” के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें मंत्री और अधिकारी दिल्ली मेट्रो से सफर करेंगे। साथ ही लोगों से सप्ताह में एक दिन “नो कार डे” अपनाने की अपील भी की गई है।

विदेश नहीं जाएंगे मंत्री-अधिकारी
सबसे बड़ी घोषणा यह रही कि दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री या अधिकारी अगले एक साल तक विदेश यात्रा नहीं करेगा। सरकार ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता संसाधनों की बचत और जनता से जुड़े विकास कार्यों को दी जाएगी। राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग इसे आर्थिक अनुशासन और सादगी की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं, जबकि विपक्ष इसे सिर्फ राजनीतिक संदेश करार दे रहा है।

Latest News

महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है....

More Articles Like This

Exit mobile version