Delhi: महाठग सुकेश ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस को दी धमकी, कहा- तुम्हारे सभी राज खोल दूंगा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi: सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) धमकी दी है. जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सुकेश को उनके खिलाफ जानकारी को देने से रोकने का निर्देश दिया जाए. उन्होंने सुकेश से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की भी गुजारिश की थी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, महाठग सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज का नाम लिए बगैर एक चिट्ठी लिखी है. इस बार सुकेश ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को उसके सभी दबे राज दुनिया के सामने खोलने की धमकी दी है. इसमें बातचीत, कॉल रिकॉर्डिंग, फ़ाइनेंशियल डिटेल और स्क्रीन शॉट जारी करने की धमकी दी है.

Latest News

‘हमारे सुप्रीम लीडर पूरी तरह सुरक्षित’, मोजतबा को लेकर उड़ रही अफवाहों के बीच ईरान ने किया दावा

US-Israel-Iran War: ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध बुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया है. इसी बीच ईरान...

More Articles Like This

Exit mobile version