दिल्ली में नहीं मिलेगा इन ऑनलाइन सेवाओं का लाभ, मेट्रों में यात्रा करने से पहले देखें डिटेल

G20 Summit: G20 समिट के कारण राजधानी दिल्ली के तीन दिन तक बंद रहेगी. इसलिए लोगों में ये जानने की इच्छा है कि आखिर इन तीन दिनों में क्या बंद रहेगा और कौन सी सेवाएं चालू रहेंगी. दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि नई दिल्ली में ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी. आप केवल ऑनलाइन दवा मंगवा सकते हैं.

मेट्रो स्टेशन पर गेट 10 से 15 मिनट तक के लिए बंद रहेंगे
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव ने कहा, “बीती 25 अगस्त को दिल्ली पुलिस के द्वारा जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में जरूरी सेवाएं जैसे पोस्टल, मेडिकल और पैथ लेब से सैंपल कलेक्शन की इजाजत रहेगी. नई दिल्ली इलाके में वाणिज्य गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी. ऑनलाइन डिलीवरी सेवा की अनुमति नहीं होगी, लेकिन दवाओं की डिलीवरी की इज्जाजत होगी. उन्होंने आगे कहा कि जरूरी सेवाओं के लिए एक वैध अनुमति दी गई है.”


सीनियर अधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा, लेकिन मेट्रो सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. वीआईपी गतिविधियों के दौरान मेट्रो स्टेशन पर गेट 10 से 15 मिनट तक के लिए बंद रहेंगे. प्रगति मैदान को छोड़ दें तो मेट्रो सेवा अन्य स्टेशनों पर प्रभावित नहीं होगी.”

प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यादव ने आगे कहा, “जिन लोगों ने नई दिल्ली जिले में होटल बुकिंग की है, उन्हें एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से यात्रा करने की इज्जाजत होगी, लेकिन इसके लिए आपकों अपने दस्तावेज दिखाने होंगे. उस समय सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण 10-15 मिनट की देरी हो सकती है. लेकिन एंट्री की इज्जाजत होगी. जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र भारत मंडपम में होगा.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version