Yamuna Authority: ग्रेटर नोएडा में बनेगा ओलंपिक सिटी, प्राधिकरण बोर्ड से मिली मंजूरी

Greater Noida News: ओलंपिक सिटी और ओलंपिक विलेज को यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-22 में विकसित किया जाएगा. इसको लेकर मास्टर प्लान तैयार किया गया है. इसके साथ ही इसे लेकर प्रस्‍ताव भी तैयार कर लिया गया है. इंटरनेशनल सुविधाओं से लैस इस ओलंपिक सिटी में अलग-अलग खेलों के लिए 29 स्टेडियम बनाए जाएगें, वही दूसरी ओर अथॉरिटी के मास्टर प्लान-2041 में इस विकास कार्य के लिए 442 हेक्टेयर भूमि को आरक्षित किया गया है. इस प्रस्ताव को बुधवार के दिन प्राधिकरण बोर्ड के सामने पेश किया जिस पर स्वीकृति भी दे दी गई है. 

क्‍या है परियोजना
इस प्रस्‍ताव की जानकारी देते हुए यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह बताया कि मास्टर प्लान-2041 को बोर्ड के द्वारा मंजूरी दे दी गई है. इस मास्टर प्लान में कई नई चीजों को भी शामिल किया गया है, जिसमें ओलंपिक सिटी और ओलंपिक विलेज भी है. यहां एक जगह पर सभी खेल गतिविधियों को विकसित किया जाएगा.  यमुना प्राधिकरण मे ओलंपिक विलेज और ओलंपिक सिटी के लिए सेक्टर-22 को आरक्षित कर लिया गया है. यहां पर इन दोनों परियोजनाओं को 442 हेक्टेयर जमीन पर विकसित किया जाएगा. 

आपको बता दें कि यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह ओलंपिक विलेज बसाने की तैयारियों को स्पीड दे रहे हैं. किसी भी काम में कोई अड़ंगा न फंसे, इसके लिए खुद ही पूरे मास्टर प्लान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उनका कहना है कि बर्लिन, लंदन, मॉस्को, टोक्यो समेत जब हम उन शहरों की ओर देखते हैं जहां ओलंपिक गेम्स हुए थे तो सब में एक ही चीज कॉमन है. और कॉमन चीज है ईजी कनेक्टिविटी. और उसी तरह की ईजी कनेक्टिविटी धीरे-धीरे हमारे यहां भी हो रही है.

52 हेक्टेयर में होगा ओलंपिक विलेज और सिटी का निर्माण
दरअसल, 390 हेक्टेयर भूमि पर ओलंपिक सिटी विकसित की जाएगी. ओलंपिक में जो भी खेल हैं, उनके लिए स्टेडियम तैयार किया जाएगा. इन स्टेडियम को ओलंपिक के मानकों पर ही तैयार किया जाएगा ताकि आगे ओलंपिक खेलों के लिए यहां पर खेल स्पर्धाएं की जा सकें. इसमें स्पोर्ट्स क्लब, कोचिंग सेंटर, कन्वेंशन सेंटर, थीम पार्क, मॉल, प्लाजा, थीम पार्क आदि विकसित किए जाएंगे। यमुना अथॉरिटी के सीईओ ने कहा कि ओलंपिक सिटी के साथ ओलंपिक विलेज बनाया जाएगा जोकि 52 हेक्टेयर में होगा और जहां 5,000 घर का निर्माण किया जाएगा जिससे कि यहां आए खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था हो सकें.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version