अयोध्या धाम के लिए 6 जिलों से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, लखनऊ से CM योगी करेंगे शुरुआत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः योगी सरकार की तरफ से राम भक्तों को तोहफा दिया जा रहा है. राममय हुई अयोध्या के नाम एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है. अब अयोध्या के लिए 6 जिलो से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है. इस सेवा के शुरु होने से श्रद्धालु आसमान से प्रभु राम के दर्शन कर सकेंगे. बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सेवा को मंजूरी दी है. लखनऊ से सीएम इसकी शुरुआत करेंगे.

इन जिलों में श्रद्धालुओं को मिलेगी हेलिकॉप्टर की सेवा
श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर की सेवा गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा और आगरा से मिलेगी. इस सेवा की शुरुआत को योगी सरकार की तरफ से रामभक्तों को तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह सेवा 6 जिलों से शुरू होगी, जिसमें एक हेलीकॉप्टर में पांच रामभक्त सवार हो सकेंगे. प्रत्येक सवारी को इस सेवा के लिए 3500 रुपये चुकाने होंगे. इसके अलावा श्रद्धालु अपने साथ पांच किलोग्राम तक का सामान ले जा सकेंगे.

Latest News

यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर क‍िया हमला, ट्रंप बोले-रूस को अब कर लेना चाहिए समझौता

Ukraine Russia war: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल से...

More Articles Like This

Exit mobile version