Solar Eclipse: यदि आप भी पूर्ण सूर्यग्रहण देखने में दिलचस्पी रखते हैं तो आने वाला समय आपके लिए काफी अहम होने वाला है. साल 2026 से 2028 के बीच पृथ्वी से तीन पूर्ण सूर्यग्रहण लगने वाला है. इसमें पहला सूर्यग्रहण इसी साल 12 अगस्त को होने जा रहा है, जबकि दूसरा लगभग एक साल बाद 2 अगस्त 2027 में होगा. ये दोनों घटनाएं सूरज के कोरोना के ऐसे नजारे दिखाने का वादा करती हैं, जिन्हें आप शायद ही भूल पाएंगे.
बता दें कि इसमें भी 2027 का सूर्य ग्रहण बहुत ही खास होने वाला है, जब चांद सूर्य को पूरी तरह से ढक लेगा. इस दौरान दिन में 6 मिनट से ज्यादा समय तक आसमान गहरा धुंधली रोशनी में बदल जाएगा. अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक यह इस सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण होगा.

