PM मोदी का GenZ वीडियो फेसबुक से गायब, META ने बताई वजह, मांगी माफी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
PM Modi Facebook Video: नीट पेपर लीक विवाद के बीच पीएम मोदी के पोस्ट को फेसबुक ने भारत में कुछ घंटों के लिए रोक दिया था, जिसमें उन्होंने जेनजी को संबोधित किया था. हालांकि, कुछ ही घंटों में फेसबुक ने इसे फिर से बहाल कर दिया. हालांकि ऐसा फेसबुक की तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ था, जिसे लेकर मेटा ने माफी भी मांगी है. लेकिन अब इसे लेकर मेटा पर सवाल हो रहे हैं.
बताया जा रहा है कि भारत सरकार ने इस मामले में मेटा से एक विस्तृत जवाब मांगा है. भाजपा ने मेटा पर सवाल उठाए  कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से जुड़ने के लिए अपना पहला सेल्फी वीडियो साझा किया, लेकिन फेसबुक ने उसे भारत में ही सीमित कर दिया. आखिर मेटा को यह तय करने का अधिकार किसने दिया कि भारत के लोग क्या देखें और क्या नहीं?

मेटा ने मांगी माफी

सूत्र का कहना है कि फेसबुक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाए जाने के मामले में मेटा ने सरकार से माफी मांगी है. मेटा ने माना कि वीडियो हटना उनकी ओर से हुई तकनीकी गड़बड़ी (Technical Glitch) का नतीजा था. सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है. मामले में जवाब-तलब के लिए मेटा के अधिकारियों को जल्द तलब (Summon) किया जा सकता है, फिलहाल यह पोस्ट अब प्लेटफॉर्म पर लाइव है और सभी के लिए उपलब्ध है. बता दें कि यह ब्लॉकिंग विवाद ऐसे समय में सामने आया, जब मेटा पहले से ही एक बहुत गंभीर मामले में भारत सरकार को जवाब दे रही है.
Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version