Republic Day: देशभक्ति के रंग में रंगी दिल्ली, शानदार झांकियों ने मोहा मन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Republic Day: देश आज उमंग और उत्साह के बीच 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर देशभर में जश्न देखने को मिल रहा है. हर भारतीय देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है. गणतंत्र दिवस की खुशियां लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. चारों तरफ देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में देशभर के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकाली गई. गणतंत्र दिवस के जश्न में कर्तव्य पथ पर दिल्ली झांकी प्रदर्शित की गई, जिसने हर किसी का मन मोह लिया. गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात हैं. वाहनों की चेकिंग की जा रही है.

 

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया. दिल्ली के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रस्तुत दिल्ली की झांकी भारत के लोगों की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतीक है. दिल्ली ऐतिहासिक रूप से उच्च शिक्षा, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी का केंद्र रही है.

गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली में 60 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. इनमें से 15 हजार जवान सिर्फ कर्तव्य पथ के आसपास रहेंगे. दिल्ली में 7000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

Republic Day Parade Celebration People immersed in the color of patriotism

नई दिल्ली जिला उपायुक्त दिल्ली देवेश महला ने बताया कि परेड के दौरान 6 लेयर का मल्टी-लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. साथ ही 60 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. इसमें 15 हजार जवान सिर्फ कर्तव्य पथ के आसपास तैनात रहेंगे. इनमें पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, एनएसजी कमांडो, एसपीजी कमांडो, बम डिटेक्टिव टीम, स्वाट कमांडो, क्विक रिस्पांस टीम और डॉग स्क्वॉड भी तैनात है.

Republic Day Parade Celebration People immersed in the color of patriotism

उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में 7000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जिनमें से 1000 से ज्यादा कैमरे सिर्फ परेड रूट पर नजर रख रहे हैं. इन कैमरों में फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो संदिग्ध अपराधियों और आतंकवादियों की पहचान करने में मदद करेगा. कैमरों में 50000 से ज्यादा वांटेड अपराधियों और आतंकियों का डेटा फीड किया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This