Bharat Express Conclave 2026: भारत एक्सप्रेस के साथ ‘सहारा’ का नया सफर, मेगा कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने किया एलान

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharat Express Conclave 2026: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की तीसरी वर्षगांठ के खास अवसर पर दिल्ली में ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम पर भव्य मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का शानदार शुभारंभ भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने जगतगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम (पीठाधीश्वर, कल्कि धाम), आचार्य मनीष और आचार्य कपिल मुनि के साथ दीप प्रज्वलित कर किया. इसी मंच से सीएमडी उपेंद्र राय ने मीडिया जगत के लिए एक बेहद ऐतिहासिक और बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि अब ‘सहारा’ का नया सफर भारत एक्सप्रेस के साथ शुरू होने जा रहा है.

मंच से कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने जीवन दर्शन पर भी अपने विचार रखे और कहा कि प्रकृति और ईश्वर का स्वभाव एकदम ‘रेफरी’ जैसा होता है, जो हमेशा निष्पक्ष रहता है.

यह भी पढ़े: भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ: दीप प्रज्वलन के साथ हुई ‘विकसित भारत 2047’ मेगा कॉन्क्लेव की शुरुआत

‘राष्ट्रीय सहारा’ को फैलाने का संकल्प

‘सहारा न्यूज़ नेटवर्क’ के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए उन्होंने घोषणा की कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के सभी चैनलों को एक बार फिर से चालू किया जाएगा. इसके साथ ही, प्रिंट मीडिया में भी बड़ी वापसी करते हुए उन्होंने ‘राष्ट्रीय सहारा’ को पूरे देशभर में बड़े पैमाने पर फैलाने का संकल्प लिया. उनकी इस बड़ी घोषणा ने मीडिया और पत्रकारिता जगत में एक नई ऊर्जा और हलचल पैदा कर दी है.

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, लोकेश मुनि आचार्य, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय और CEO वरुण कोहली ने दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से की. होटल द ललित में भारत एक्सप्रेस मेगा कॉन्क्लेव की शुरुआत करते हुए भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने सभी आने वाले आगंतुकों का आभार व्यक्त किया.

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This