भारतीय सेना में बड़ा बदलाव, उपसेना प्रमुख बने लेफ्टिनेंट जनरल शमशेर सिंह विर्क

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shamsher Singh Virk: भारतीय सेना में बड़ा बदलाव हुआ है. पश्चिमी मोर्चे पर एक कोर के कमांडर के रूप में अहम जिम्मेदारी निभा रहे लेफ्टिनेंट जनरल शमशेर सिंह विर्क ने अब भारतीय सेना में उपसेना प्रमुख (क्षमता विकास एवं सस्टेनेंस) का पदभार संभाला है. उन्होंने गुरुवार को यह महत्वपूर्ण पद व जिम्मेदारी संभाली. ऐसे में लेफ्टिनेंट जनरल विर्क भारतीय सेना की क्षमता विकास और उसे बनाए रखने से जुड़ी पहलों की निगरानी करेंगे. इस दौरान बदलते सुरक्षा माहौल में सेना की सैन्य क्षमताओं को लगातार मजबूत और प्रभावी बनाए रखना इस जिम्मेदारी का अहम हिस्सा होगा.

डिप्टी सीडीएस का संभाला पद

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि ‘लेफ्टिनेंट जनरल शमशेर सिंह विर्क ने भारतीय सेना में डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (कैपेबिलिटी डेवलपमेंट एंड सस्टेनेंस) यानी #DCOAS (CD&S) का पद संभाला है. इस पद को संभालने से पहले, जनरल ऑफिसर वेस्टर्न फ्रंट पर कॉर्प्स कमांडर के तौर पर काम कर रहे थे. नई नियुक्ति के अंतर्गत वह भारतीय सेना की क्षमता विकास और सस्टेनेंस से जुड़ी पहलों की देखरेख करेंगे.’

सेना प्रमुख ने रिटायर हुए अधिकारियों को दी सम्मानपूर्वक विदाई

बता दें कि सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी. इस दौरान सेना प्रमुख ने राष्ट्र के प्रति उनके निस्वार्थ और समर्पित सेवा भाव की सराहना की. बता दें कि ये अधिकारी बुधवार को अपनी सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त हुए. सेना के अनुसार, उनका योगदान केवल युद्धक्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा. अपने अनुभव, मूल्यों और ज्ञान के माध्यम से वे आगे भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version