दिल्ली वापस लौटने का हो गया इंतजाम, यूपी-बिहार के लिए रेलवे का बड़ा ऐलान

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian–Railways Special Trains: होली मनाने के बाद यूपी-बिहार से दिल्‍ली–एनसीआर लौटने वालों के लिए अहम खबर है. भारतीय रेलवे ने दिल्‍ली लौटने वाले यात्रियों के लिए कई रूटों पर स्‍पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है. भारतीय रेलवे ने यूपी और बिहार के लोगों के लिए स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है. रेलवे ने बिहार की राजधानी पटना से चलाई जाने वाली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सभी जरूरी डिटेल्स साझा की हैं.

पटना-नई दिल्ली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर- 02435, पटना-नई दिल्ली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस 21 मार्च तक प्रतिदिन (मंगलवार को छोड़कर) सुबह 8.30 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात में 20.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान आरा में 2 मिनट, बक्सर में 2 मिनट, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर 10 मिनट, प्रयागराज में 5 मिनट, कानपुर में 2 मिनट, अलीगढ़ में 2 मिनट और गाजियाबाद में 2 मिनट के लिए ठहरेगी. इस ट्रेन में सामान्य चेयर कार के साथ एग्जीक्यूटिव चेयर कार होंगे. पटना से नई दिल्ली जाने वाली इस स्पेशल वंदे भारत के सामान्य चेयर कार का किराया 2575 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 4655 रुपये है.

नई दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर- 02436, नई दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस 20 मार्च तक प्रतिदिन (सोमवार को छोड़कर) सुबह 8.30 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात में 20.10 बजे पटना पहुंचेगी. ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, दीन दयान उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी. इस ट्रेन में सामान्य चेयर कार के साथ एग्जीक्यूटिव चेयर कार होंगे. नई दिल्ली से पटना जाने वाली इस स्पेशल वंदे भारत के सामान्य चेयर कार का किराया 2560 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 4640 रुपये है.

ये भी पढ़ें :- Jharkhand: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, IED ब्लास्ट में जवान घायल

 

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version