Cm Dhami ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात

Cm Dhami Delhi Visit: नई दिल्ली प्रवास के दौरान रविवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने शिष्टाचार भेंट की. सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच राज्य के राजनीतिक व समसामयिक मुद्दों के अलावा यूसीसी पर भी चर्चा हुई. चर्चा यह भी है कि राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में भी मुख्‍यमंत्री ने अमित शाह से मार्गदर्शन मांगा है.

बताया जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह से उत्तराखंड में यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष व कुछ सदस्यों ने भी मुलाकात की. इस मुलाकात के यही मायने टटोले जा रहे हैं कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने की दिशा में धामी सरकार अगला कदम जल्द उठा सकती है.

ये भी पढ़े:- Sitapur: बस अड्डे में घुसा बेकाबू DCM, तीन की मौत, कई घायल

ये भी पढ़े:- कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर है सरकार: LG मनोज सिन्‍हा

Latest News

गोरखपुर: वनटांगिया परिवारों संग दिवाली मनाने पहुंचे CM योगी, बोले- अब वनटांगिया गांव में जंगल में मंगल

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के वनटांगिया गांव में परिवारों के साथ दिवाली मनाई. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version