‘शांति मुहिम’ का शंखनाद: दुनिया को बुद्ध की राह दिखाएगा ‘भारत एक्सप्रेस’, जानिए क्या है सीएमडी उपेंद्र राय का मेगा प्लान?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharat Express Mega Conclave 2026: आज जब पूरी दुनिया युद्ध की विभीषिका, बारूदी धुएं और भू-राजनीतिक तनावों के साये में जी रही है, तब शांति और मानवता की बहाली सबसे बड़ी वैश्विक जरूरत बन गई है. पश्चिम एशिया से लेकर पूर्वी यूरोप तक मचे हाहाकार और वैश्विक अशांति के इसी गंभीर दौर में ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क’ ने एक ऐतिहासिक और सकारात्मक कदम उठाया है.नेटवर्क के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने दुनिया भर में युद्ध रोकने और शांति स्थापना के लिए एक विशेष ‘युद्ध शांति मुहिम’ (Global Peace Campaign) शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है.

गुरुओं के संदेश से विश्व को मिलेगी शांति की राह

कॉन्क्लेव के मंच से विश्व शांति का आह्वान करते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि युद्ध की आग को केवल संवाद, सद्भाव और आध्यात्मिक मार्गदर्शन से ही शांत किया जा सकता है. इसी उद्देश्य के साथ भारत एक्सप्रेस की टीम अब विश्व शांति के लिए एक व्यापक अभियान चलाएगी. उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि ‘हमारी टीम दुनिया भर के सभी प्रमुख आध्यात्मिक गुरुओं और संतों तक पहुंचने का प्रयास करेगी. इसकी शुरुआत भारत की पावन धरती से होगी, जहां हम देश के सभी गुरुओं से संपर्क साधेंगे और उनसे विश्व शांति का संदेश लेंगे.’

अपनी ‘सक्षम टीम’ पर जताया भरोसा

इस मुहिम को तत्काल प्रभाव से धरातल पर उतारने का निर्देश देते हुए उपेंद्र राय ने ऐलान किया कि उनकी टीम हर एक गुरु से शांति का एक-एक संदेश लेकर उसे पूरी दुनिया तक पहुंचाएगी. इसके लिए भारत एक्सप्रेस पर आज से ही एक विशेष कार्यक्रम लॉन्च किया जा रहा है.

अपनी संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम की कार्यक्षमता पर पूरा भरोसा जताते हुए सीएमडी ने कहा कि ‘मुझे पता है कि मेरी टीम बहुत ही सक्षम है, जिसे मैंने खुद अपने हाथों से चुना है. मुझे विश्वास है कि यह टीम इस शांति अभियान को मुकाम तक पहुंचाने और युद्धग्रस्त दुनिया में शांति का संदेश फैलाने में पूरी तरह सफल होगी.’

ये भी पढ़ें: Bharat Express के तीसरे वर्षगांठ पर भक्ति और संगीत से सजा मंच, शंकर साहनी की प्रस्तुति ने बांधा समा

वर्तमान वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए, भारत एक्सप्रेस की यह पहल न केवल पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि दुनिया को विनाश से बचाकर बुद्ध और गांधी के शांति मार्ग पर ले जाने का एक मजबूत प्रयास भी है.

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This