World Book Fair 2024: पुस्तक प्रेमियों के लिए कल से दिल्ली में शुरू हो रहा वर्ल्ड बुक फेयर, जानिए कैसे बुक करें टिकट

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

World Book Fair 2024: अगर आप भी किताब प्रेमी है तो नेशनल बुक ट्रस्‍ट आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है. जी हां, बुक लवर्स के लिए ट्रस्‍ट की तरफ से दिल्‍ली में विश्‍व पुस्‍तक मेला (World Book Fair 2024) का आयोजन होने जा रहा है. दरअसल, हर साल दिल्ली में ‘नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला’  का अयोजन किया जाता है. इस बार फेयर की शुरुआत कल यानी 10 फरवरी से होगी. यह फेयर 18 फरवरी तक चलेगी. यानी आपको बुकर्स लेने के लिए 9 दिनों का समय मिलेगा. वर्ल्‍ड बुक फेयर का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में हॉल नंबर 1 से 5 में किया जाएगा.

इस साल की थीम

इस साल के वर्ल्ड बुक फेयर की थीम  ‘बहुभाषी भारत एक जीवंत परंपरा’  ‘Multi Lingual India’ पर आधारित है. इस बुक फेयर में बच्चों में लैग्वेंज लर्निंग स्किल को बढ़ाने के लिए अलग अलग भाषाओं में कई तरह के पुस्‍तक को शामिल किया जाएगा. अगर आप किसी किताब की तलाश में है और आप इस बुक फेयर का इंतजार कर रहे थे तो आपका इंतजार अब खत्म होने जा रहा है.

बुक फेयर की टाइमिंग

अगर आप इस फेयर में जाने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि यह बुक फेयर लोगों के लिए सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खुला रहेगा. पिछले वर्ष यह बुक फेयर 25 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित किया गया था. इस मेले में जाने के लिए आपको एंट्री गेट पर टिकट लेना होगा, जिसकी कीमत 10 रुपये से 20 रुपये होगी.

‘नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला’  2024 की टिकट ऐसे बुक करें

  1. ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले https://insider.in/new-delhi-world-book-fair-2024-feb10-2024/event वेबसाइट पर विजिट करें.
  2. इसके बाद “Ticket Booking” ऑप्शन पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद आपको उस डेट को सेलेक्ट करना होगा, जिस दिन आप बुक फेयर में जाना चाहते हैं. यानी आप 10 से 18 फरवरी के बीच की कोई भी डेट सेलेक्‍ट करें.
  4. अब आपको यहां पर दो तरह के टिकट्स दिखाई देंगे, Children और आप अपने हिसाब से टिकट चुने.
  5. नेक्स्ट स्टेप में आपको टिकट के पेमेंट का ऑप्शन दिखेगा.
  6. पेमेंट करने के बाद आपको बुक फेयर की टिकट आपके मेल आईडी और फोन पर भेज दी जाएगी.

ये भी पढ़ें :- यहां जल्द‍ चलेगी Driverless मेट्रो ट्रेन, इन शानदार सुविधाओं से होगी लैस, जानिए डिटेल

 

 

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version