Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी की पत्नी व सालों के बैंक खाते में जमा 2.35 करोड़ सीज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur News: माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है. प्रशासन लगातार शिकंजा कसते हुए माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार, रिश्तेदारों और करीबियों के खिलाफ कार्रवाई का डंडा चला रहा है.

इसी क्रम में अब पुलिस ने आईएस-191 आपराधिक गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी गिरोह की पत्नी व सक्रिय सदस्य आफसा अंसारी और उसके साले अनवर शहजाद व सरजील उर्फ आतिफ रजा के खिलाफ एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस के अनुसार, आपराधिक कृत्यों से अर्जित कर बैंक में रखे गए 2 करोड़ 35 लाख 13 हजार 803 रुपये को सीज कर दिया है. यह कार्रवाई धारा 14 (1) उप्र गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम-1986 कुर्क कर जब्तीकरण के तहत की गई है.

इस धारा के अंतर्गत की गई कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली दीन दयाल पांडेय ने 5 फरवरी को अपनी आख्या प्रेषित किया है, जिसपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने 8 फरवरी को कुर्की आदेश अंतर्गत धारा 14 (1) उप्र गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत आदेश दिया. जिसके अनुसार, दर्जी टोला थाना मुहम्मदाबाद निवासी आईएस-191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और शहर कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदबाड़ा निवासी अनवर शहजाद व सरजील उर्फ आतिफ रजा द्वारा संचालित कंपनी आगाज इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट लिमिटेड, ग्लोराइज लैंड डेवलपर, इनजियो नेटवर्क साल्यूसन, कुसुम विजन इंफ्रा प्रोजेक्ट व मेसर्स विकास कंसट्रक्शन के विभिन्न बैंक खातों से ट्रांसफर कर स्पेक्ट्रम इंफ्रा सर्विसेज प्राइवे़ट लिमिटेड के बैंक आफ बड़ौदा शाखा लंका वाराणसी के खाते में मौजूद 2 करोड़ 35 लाख 13 हजार 803 रुपये को सीज कर दिया है.

यह कार्रवाई धारा 14 (1) उ.प्र. गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई. पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि स्पेक्ट्रम इंफ्रा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (कम्पनी) के बैंक आफ बड़ौदा शाखा लंका वाराणसी के खाते में मौजूद 2 करोड़ 35 लाख 13 हजार 803 रुपए सीज करवा दिए गए हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version