Train Accident: ओडिशा में दोबारा पटरी से उतर गई ट्रेन, अब इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार?

Must Read

ओडिशा: ओडिशा में बीते शुक्रवार बालासोर में हुए ट्रेन हादसा हो गया था. सरकार इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए है. पीएम मोदी और सरकार के मंत्री पूरे मामले को मॉनीटर कर रहे है. रेलवे के अफसर मृतकों-घायलों की संख्या और घटनास्थल पर चौकसी बढ़ा दिए हैं. बालासोर में जहां ये हादसा हुआ था, उसे ट्रैक की मरम्मत के बाद रविवार देर रात चालू करा दिया गया. इन सबके बीच बड़ी खबर आ रही है. ओडिशा में दोबारा एक ट्रेन पटरी से उतर गई. आइए बताते हैं पूरा मामला.

Odisha Rail Accident

बारगढ़ के मेंधापाली के पास है निजी सीमेंट फैक्ट्री
आपको बता दें कि ओडिशा के बारगढ़ के मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री है. जानकारी के मुताबिक ये निजी सीमेंट फैक्ट्री मालगाड़ी संचालित कराती है. इस मालगाड़ी के कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर ही पटरी से उतर गए. हालांकि, इस मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है. इस मामले में ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बताया कि इसमें रेलवे की कोई भूमिका नहीं.

रेल मंत्री ओडिशा में जुटे
वहीं, बालासोर हादसे की बात करें तो रेल मंत्री ओडिशा में जुटे हुए हैं. उन्होंने रेलवे ट्रैक की मरम्मत से लेकर अस्पताल में घायलों तक से मुलाकात की है. इसके अलावा जांच के आदेश भी दिए हैं. रविवार की देर रात ट्रैक चालू हो जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई है. हमारा लक्ष्य है कि हम गुमशुदा लोगों के परिवार के लोगों को जल्द से जल्द ढूंढें.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This