दो दिवसीय राजकीय दौरे पर Bhutan पहुंचे PM Modi, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से करेंगे मुलाकात

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Bhutan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (22 मार्च) को दिल्ली से दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भूटान पहुंचे हैं. पीएम मोदी के पारो अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे ने उनका स्वागत किया. जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा के दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनके पिता जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे. पीएमओ ने पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर बुधवार को ही एक बयान जारी किया था.

पीएमओ ने कहा, यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित रूप से होने वाली उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम की नीति’ पर जोर देने की कवायद के अनुरूप है. इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री भूटान के अपने समकक्ष शेरिंग टोबगे के साथ भी बातचीत करेंगे.

ये भी पढ़े: Happy Holi 2024 Wishes: इन खास संदेशों के जरिए भेजें होली की शुभकामनाएं, प्रियजन को दें रंग पर्व की बधाइयां

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version