राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- चंद्रयान तो लैंड कर गया लेकिन राहुलयान 20 साल से न तो लॉन्च हुआ और न ही लैंड हो पाया

Must Read

Rajasthan Assembly Election 2023: केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के जैसलमेर में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने यहां से परिवर्तन संकल्प यात्रा-3 की शुरुआत भी की. जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी के कामों को भी गिनाया साथ ही कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया. रक्षा मंत्री ने उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भी पलटवार किया और कहा कि उदयनिधि स्टालिन को देश के लोगों से अपने बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का न जन्म हुआ है ना ही इसका अंत है.

कांग्रेस पर बोला हमला
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चंद्रयान ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है, भारत विश्व का एकलौता ऐसा देश है जिसने ये कर दिखाया है. कांग्रेस इसपर भी सवाल उठाने की कोशिश कर रही है, हालांकि जब वो देश का मूड देखती है तो वो चुप्पी साध लेती है. उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “जिस देश में मंगलयान और चंद्रयान की सफल लॉचिंग और लैंडिंग हो रही है, वहां कांग्रेस का ‘राहुल यान’ पिछले बीस साल से लांच हो नही पा रहा है.” उन्होंने कहा कि विज्ञान, अनुसन्धान, शौर्य और बाबा रामदेव की पवित्र भूमि, जैसलमेर ने पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा किया है.

9 सालों में केंद्र सरकार ने किए अनेक काम
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार के पिछले 9 साल के काम के बारे में बताते हुए कहा, “पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जो काम किया है, जहां भारतवासी ही नहीं बल्कि दुनिया के बड़े-बड़े देश भी भारत को आशा, उम्मीद और हसरत भरी निगाहों से देख रहे हैं.” रक्षामंत्री ने कहा कि साल 2014 में हजारों की संख्या में ऐसे गांव थे जहां पर पक्की सड़क का अभाव था. आज 2023 में 99 फीसदी गांवों को पक्की सड़क से जोड़ दिया गया है. 2014 के बाद से 3 लाख 60 हजार कि.मी. सड़कें ग्रामीण इलाकों में बनाई गई है.

जैसलमेर को लेकर कही ये बात
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जैसलमेर का यह इलाका मेरे दिल में विशेष स्थान रखता हैं क्योंकि यह पूरा क्षेत्र केवल मरू भूमि नही है बल्कि यह वीर भूमि और तपोभूमि होने के साथ-साथ भारत की अणु भूमि भी है. यहीं पास में स्थित पोखरण की धरती, एक नहीं पांच-पांच परमाणु परीक्षणों की साक्षी है. आज यहां राम देवरा से जो यात्रा निकल रही है वह इसी नए भारत का संदेश इस पूरे राजस्थान प्रदेश में लेकर जा रही है. यह यात्रा जहां नए भारत का संदेश लेकर जा रही है, वहीं यह परिवर्तन का भी शंखनाद करने जा रही है.

यह भी पढ़ें-

Mahakal Tampale Ujjain: सूखे की चपेट में MP के 28 जिले, CM शिवराज ने लगाई महाकाल से बारिश की गुहार

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This