Jhunjhunu HCL Mine Accident: राजस्थान के खेतड़ी में बड़ा हादसा, HCL खदान की लिफ्ट गिरने से 1800 फीट नीचे फंसे 14 अधिकारी

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jhunjhunu HCL Mine Accident: राजस्थान के झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां खेतड़ी इलाके में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट मशीन नीचे गिर गई. जिसके चलते 14  अधिकारी खदान में फंस गए हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम मौजूद है. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है.

दरअसल, राजस्थान के झुंझनूं के खेतड़ी इलाके में ये हादसा मंगलवार की देर रात हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदान में हुआ है. जहां हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट मशीन नीचे गिर गई. हादसे के वक्त लिफ्ट में कोलकाता से आई विजिलेंस की टीम समेत 14 बड़े अधिकारी मौजूद थे. हादसे के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

अब तक खेतड़ी के कोलिहान खदान में अंदर फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला गया है. मौके पर डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस मौजूद है. डॉक्टरों की टीमों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है. प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, आधिकारी 1800 से अधिक फीट की गहराई में फंसे हुए हैं.

सीएम भजनलाल ने लिया संज्ञान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है. उन्होंने X पर लिखा- “झुंझुनूं के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से हुए हादसे की सूचना प्राप्त हुई. संबंधित अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा प्रभावितों को हर संभव मदद व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. मैं प्रभु से इस हादसे में घायल सभी नागरिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व खदान में फंसे लोगों के सकुशल बाहर आने की कामना करता हूं.”

 

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version