Tamil Nadu News: बीएसपी प्रमुख Mayawati ने के. आर्मस्ट्रांग को दी श्रद्धांजलि, की सीबीआई जांच की मांग

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu News: यूपी की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) दिवंगत तमिलनाडु के बीएसपी अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग को श्रद्धांजलि देने चेन्नई पहुंचीं. बसपा प्रमुख मायावती ने आर्मस्ट्रांग को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने भी आर्मस्ट्रांग को श्रद्धांजलि दी. के. आर्मस्ट्रांग की हत्या मामले में पूर्व सीएम ने सीबीआई जांच की मांग की.

सीबीआई को सौंप दिया जाए यह मामला- मायावती

उन्होंने कहा कि मैं राज्य सरकार और यहां के मुख्यमंत्री से यह कहना चाहूंगी कि उन्हें राज्य में कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए और कमजोर वर्ग की सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. मायावती ने कहा, अगर सरकार गंभीर होती तो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाता. लेकिन, अभी तक मुख्य अपराधियों को नहीं पकड़ा गया है, इसलिए हम राज्य सरकार से यह चाहेंगे कि इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाए.

6 लोगों ने कर दी थी आर्मस्ट्रांग की हत्या

बता दें, शुक्रवार को तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या कर दी गई थी. चेन्नई के पेरांबूर में आर्मस्ट्रांग के घर के पास इस घटना को अंजाम दिया गया. जिसमें 6 लोगों की अज्ञात भीड़ ने उनकी हत्या कर दी.

यह भी पढ़े: Jammu-Kashmir: कुलगाम में दो जगह मुठभेड़, अब तक पांच आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version