Amethi Road Accident: अमेठी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत; 3 घायल

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amethi Road Accident: यूपी के अमेठी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बारातियों की कार पेड़ से टकरा गई. इस घटना में कार में सवार 6 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि ये लोग बारात से लौटकर घर जा रहे थे.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, रायबरेली से अमेठी कोतवाली क्षेत्र में आई बारात के बाराती शादी अटेंड करने के बाद देर रात्रि दो बजे कार से घर वापस रायबरेली को जा रहे थे. इस दौरान बारातियों की कार कोतवाली क्षेत्र गौरीगंज के अमेठी सड़क पर टिकरिया गांव के पास  अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. कार में कुल 6 लोग सवार थे. जिनमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन की गंभीर हालत देख रायबरेली के एम्स में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार चल रहा है.

इन लोगों की मौत

आपको बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस 108 और यूपी 112 की टीम पहुंची. जहां कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी का शीशा और दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाल गया और जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने आलोक सिंह, संतोष सिंह व दीपा सिंह को मृत्यु घोषित कर दिया. वहीं, 3 गंभीर रुप से घायल अनुष्का, निहारिका सिंह व मानवीर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद रायबरेली एम्स भेज दिया गया. फिलहाल मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें- शादी में नहीं पहुंचा दूल्हा तो दुल्हन के जीजा को बना दिया दूल्हा, जानिए क्या है मामला?

Latest News

‘सतर्क रहकर निर्देशों का पालन करें’, कतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

Middle East war: मिडिल ईस्ट में संघर्ष और तनाव के बीच कतर में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क...

More Articles Like This