आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसाः आपस में टकराई दो कारें, तीन लोगों की मौत, 12 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Agra Accident: आगरा से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया में एक कार का टायर तेज आवाज के साथ फट गया. कार असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई. इस दुर्घटना में जहां तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई लोग घायल हो गए. घायलोंको पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया.

आगरा की तरफ से दतिया जा रहे थे कार सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के दतिया निवासी उर्मिला तिवारी पत्नी हरीमोहन, विवेक तिवारी, राखी तिवारी बुधवार की सुबह अपनी कार से आगरा की तरफ से दतिया जा रहे थे. इसी दौरान थाना सैंया के कुणाल कॉलेज के पास कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई.

हादसे के बाद वाहनों में सवार लोगों में मची चीख-पुकार

बेकाबू कार डिवाइडर को पार करती हुई धौलपुर की तरफ जा रही दूसरी कार से टकरा गई. टक्कर लगते ही धौलपुर की ओर से आ रही कार पलट गई. हादसे के बाद वाहनों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में दोनों कार में 15 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

दुर्घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में एसओ गुरविंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए आगरा एसएन हॉस्पिटल भेजा.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अर्टिगा कार चालक रिंकू पुत्र राकेश शर्मा, निवासी तसीमो थाना सैंपऊ धौलपुर राजस्थान व टायर फटने वाली कार के चालक विवेक तिवारी पुत्र हरिमोहन तिवारी, मीना श्रीवास्तव पत्नी अशोक श्रीवास्तव, निवासीगण दतिया मध्यप्रदेश ने दम तोड़ दिया. अन्य सभी घायलों का इलाज चल रहा है.

बीएससी की परीक्षा देने जा रहे थे अर्टिगा सवार 7 युवक

हादसे में पलटी कार में सवार चालक रिंकू व मनमोहन निवासी तासिमो थाना सैंपऊ राजस्थान, अभिषेक, रोहित निवासी राजोरा खुर्द थाना सैंपऊ राजस्थान, जितेन्द्र व राहुल निवासी दौनारी, सैंपऊ राजस्थान, शाहिल निवासी कासगंज धौलपुर, सुमित निवासी गढ़ी लज्जा सैंपऊ राजस्थान अपने घर से कुबेरपुर स्थित विद्यालय में बीएससी की परीक्षा देने जा रहे थे.

गंगा स्नान कर घर लौट रहा था एक परिवार

जिस कार का टायर फटा था, उसमें परिवार के लोग हरिद्वार से गंगा स्नान कर अपने घर दतिया मध्यप्रदेश वापस जा रहे थे. कार में विवेक, मीना, उर्मिला, राखी, मनी, राघव, शिव, व सुमित सवार थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

चीनी सरकार ने जारी किया वैश्विक शासन पर श्वेत पत्र, कहा- मानवता के साझा हितों और कल्याण से जुड़ा विषय

China: चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने वैश्विक शासन पर एक श्वेत पत्र जारी किया. "अधिक न्यायपूर्ण और समान...

More Articles Like This