Ambedkar Nagar accident: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 161 किमी के पास हुआ. हाई स्पीड कार ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में जहां एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घाल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.
आगे चल रहे ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार
जानकारी के अनुसार,यह हादसा बेवाना थाना इलाके में हुआ. एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया.
मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तत्काल घायलों को अकबरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया. मृतकों की पहचान गोरखपुर के बेलाघाट के रामपुर गोसाई निवासी विजय कुमार यादव (50 वर्ष), लक्ष्मी पत्नी मुकेश (40) और 6 वर्षीय मासूम वीर के रूप में हुई. वहीं कार चालक विनय कुमार यादव पुत्र अंश, मुकेश की पुत्री गुनगुन (14) और कनिष्का (5) गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.