UP: दमाम से लखनऊ आया विमान एयरपोर्ट के ऊपर लगाता रहा चक्कर, इस वजह से दिल्ली डायवर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: खराब मौसम से उड़ाने प्रभावित हो रही है. रविवार को तड़के अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा. दमाम से लखनऊ आ रही फ्लाइनेस की अंतरराष्ट्रीय उड़ान को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा. एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइनेस की विमान संख्या XY-896 को सुबह करीब 5:15 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन कम दृश्यता (विजिबिलिटी) की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी.

विमान लखनऊ एयरपोर्ट के आसपास कुछ देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा, लेकिन मौसम में सुधार न होने पर एटीसी के निर्देश पर उसे दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया गया, जहां विमान को सुरक्षित उतार लिया गया. इस उड़ान में कुल 200 यात्री सवार थे, जिन्हें लखनऊ के बजाय दिल्ली पहुंचना पड़ा.

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि बाद में मौसम सही होने पर यह विमान दिल्ली से सुबह 9:00 बजे पुनः लखनऊ पहुंच सका. खराब मौसम का असर अन्य उड़ानों पर भी देखने को मिला. दिल्ली से सुबह 6:15 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-2171 करीब दो घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची.

वहीं, लखनऊ से दमाम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान XY-897 निर्धारित समय सुबह 6:15 बजे के बजाय सुबह 10 बजे रवाना हुई. इसके अलावा लखनऊ से सुबह 7:25 बजे रियाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-189 भी देरी का शिकार रही और यह उड़ान सुबह 9:40 बजे उड़ान भर सकी. लगातार खराब मौसम की वजह से विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

Latest News

Bangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे का कहर, 7 और बच्चों की मौत, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 738

Bangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे जैसे लक्षणों के चलते 7 और बच्चों की मौत दर्ज की गई है. इसके साथ 2026 में पुष्टि और संदिग्ध मामलों से जुड़ी कुल मौतों की संख्या 738 पहुंच गई है, जबकि संदिग्ध मामले 1.05 लाख के पार हो चुके हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version