‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बागी भूमि पर उल्लास, पार्टी व परिवहन मंत्री के कार्यालय पर मना जश्न

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ballia: पाकिस्तान के विरुद्ध भारतीय सेना द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बागी भूमि के लोगों में भी गजब का उत्साह व उल्लास रहा. इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) के नारायणी स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. कार्यकर्ताओं ने हाथ में भारत की शान तिरंगा झंडा लेकर लहराया.
इसी क्रम में हनुमानगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत माता व जय हिन्द के जयकारा लगाते हुए खुशी मनाई. यहां भी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी की. जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान के पोषित आतंकियों ने पहलगाम में निहत्थे लोगों की हत्या कर बहुत बड़ा कुकृत्य किया था, जिसका हमारे वीर सैनिकों ने ले लिया.
आज पूरा देश अपनी सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व कर रहा है. धर्मेंद्र सिंह ने कहा, यह आज का भारत है जिसे छेड़ने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. सिंदूर आपरेशन तो बस गड़ाई है अभी पाकिस्तान को और भी गंभीर परिणाम झेलने पड़ेंगे. इस दौरान, नकुल चौबे, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, सुरेंद्र सिंह, कृष्णा पांडेय, अरुण सिंह बंटू, वशिष्ठ पांडेय, अनिल पांडेय, राजेश गुप्ता, अमरीश पांडेय आदि मौजूद रहे.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This