Aligarh की सोनू बनी रोडवेज की पहली महिला चालक, दिलचस्प है कहानी

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Positive News: अगर कुछ करने की ठान ली जाए तो बड़ी से बड़ी चुनौती कोई मायने नहीं रखती है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया अलीगढ़ जिले की पहली महिला रोजवेज बस चालक ने. वो पूरे जिले में एकमात्र महिला ड्राइवर हैं, अलीगढ़ जिले के खैर ब्लॉक के गांव हजियापुर की रहने वाली सोनू अलीगढ़ से नोएडा के बीच बस चलाती हैं.
पहले ऐसा कहा जाता था कि बस, ट्रक जैसे वाहन केवल पुरूष ही चला सकते हैं, इस मिथक को सोनू ने तोड़ दिखाया है. बताया जा रहा है कि सोनू ने बचपन के शौक को हकीकत में बदल कर नई मिशाल पेश की है.
अलीगढ़ की पहली महिला रोडवेज बस ड्राइवर 
अलीगढ़ जिले की रहने वाली सोनू अलीगढ से नोएडा के बीच रोडवेज बस चलाती हैं. सोनू मालान ने बताया कि भाई से ट्रैक्टर और चाचा से बस चलाना सीखा कानपुर में भी प्रशिक्षण लिया. उन्होंने कहा कि बचपन से ही उसे वाहन चलाने का शौक था, बाद में शौक को अपना भविष्य सुनिश्चित करने की ठानी और आज उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में जनपद की पहली महिला चालक बनी है. उन्होंने ये भी कहा कि इस बात की उन्हें काफी खुशी है.

महिला सशक्तीकरण पर फोकस

वहीं, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक चीनी प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दे रही है, परिवहन विभाग की ओर से महिलाओं को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें. इससे अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी.
बस से यात्रा कर रही महिला यात्रियों ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है कि अब तक सिर्फ पुरुष ही गाड़ी चलाते थे, लेकिन अब एक महिला ड्राइवर के साथ सफर कर रहे हैं. किसी प्रकार का भय नहीं है. अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
रिपोर्ट- प्रकाश सिंह 
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This