अटल बिहारी वाजपेयी जयंती: CM योगी ने हेलीपोर्ट सुविधा का किया शुभारंभ, करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आगराः पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है. जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के आगरा के बाह क्षेत्र में स्थित उनकी जन्मस्थली बटेश्वर पहुंचे हैं. यहां सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल की प्रतिमा का अनावरण किया. हेलीपोर्ट सुविधा का शुभारंभ करने के साथ ही 148 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

सीएम को सुनने के लिए उमड़ी भीड़
मुख्यमंत्री दोपहर 1.02 बजे बटेश्वर के खांद स्थित हेलीपैड पर उतरे. उनके साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और उच्च शिक्षा मंत्री भी साथ आए. सीएम कार से जनसभा स्थल पर पहुंचे. उन्हें सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी.

बीजेपी नेताओं ने सीएम का किया स्वागत
बटेश्वर में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने छोटी काशी के ब्रह्मलाल मंदिर में पूजा-अर्चना की. यहां से निकलने के बाद वह पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे. सभास्थल पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एवं विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एसपी सिंह, राज्य कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कारागार होमगार्ड राज्य मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया सहित अन्य नेताओं ने सीएम को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया.

सीएम ने किया पूर्व पीएम के प्रतिमा का आनावरण
सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल की प्रतिमा का अनावरण किया. सात ही 148 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। सभास्थल पर पंडाल में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं जनता मौजूद रही. आगरा के बटेश्वर पहुंचे सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर से गोवर्धन के लिए हेलीपोर्ट सुविधा का शुभारंभ किया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This