52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026, तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाजीपुर: 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार, 31 अगस्त को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

तीसरे दिन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में सूरज पी.जी. कॉलेज एवं डालिम्स सनबीम स्कूल, गाजीपुर के संस्थापक हिमांशु राय, चित्रकूट डिवीजन के डिवीजन कमांडेंट होमगार्ड अमित पांडेय, होटल नंद रेजीडेंसी के मालिक अच्युतानंद पांडेय और बी.एच.यू. के छात्र नेता योगी प्रवीण राय मौजूद रहे. पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित राय ने मुख्य अतिथियों को सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया.

66 किलो भार वर्ग में आदर्श अत्तावर ने मारी बाजी

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के 66 किलो भार वर्ग में कर्नाटक के आदर्श अत्तावर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 707.5 किलो भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया. तेलंगाना के म. वंसी ने 695 किलो भार उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तमिलनाडु के सिवसूर्या पी. ने 670 किलो भार उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया.

74 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड के एस. थमिज़हरासँ प्रथम

पुरुष वर्ग के 74 किलो भार वर्ग में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. उत्तराखंड के एस. थमिज़हरासँ ने कुल 727.5 किलो भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. आंध्र प्रदेश के अर्जी बालाकृष्णन ने 705 किलो भार के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि बिहार के विवेक कुमार गुप्ता ने 697.5 किलो भार उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया.

प्रतियोगिता को व्यवस्थित और सफल तरीके से संचालित करने में पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित राय, एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा, संजीव सिंह, पुनीत सिंघल, अमित सैनी, प्रशांत राय, सत्यम और रोहित तिवारी की मुख्य भूमिका रही.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This