Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की श्रीराम यंत्र की स्थापना, रामलला के किए दर्शन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

President Murmu Ayodhya Visit: आज एक बार फिर अयोध्या का श्रीराम जन्मभूमि मंदिर नए इतिहास का साक्षी बना. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना की. इस मौके पर उन्होंने रामलला के दर्शन किए और आरती उतारी.

President Droupadi Murmu Ayodhya Visit Live Three Day UP Visit Schedule Updates in Hindi

वैदिक मंत्रों के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की पूजन के बाद स्थापना की. वैदिक आचार्यों ने पूजन सम्पन्न करवाया. श्रीराम यंत्र की स्थापना मंदिर के द्वितीय तल पर की गई है.

राष्ट्रपति ने की श्रीराम यंत्र की स्थापना

राष्ट्रपति मुर्मू ने पूरे विधि-विधान से श्रीराम यंत्र की स्थापना में भाग लिया. इस दौरान इस विशेष मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, सदस्य जगद्गुरु विश्व प्रसन्न तीर्थ और तीन आचार्य उपस्थित रहे.

राम मंदिर का निर्माण परिपूर्ण हुआ: स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज

राममंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना के बाद आयोजित कार्यक्रम में हजारों रामभक्तों को संबोधित करते हुए श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि इसके साथ ही 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण परिपूर्ण हो गया है.

कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को आमंत्रित किया गया है. इनमें वो लोग भी शामिल रहे जो 1984 से ही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए थे.

Latest News

पटनाः हाई कोर्ट ने MLAअनंत सिंह को दी राहत, दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली जमानत

MLA Anant Singh: चार महीने बाद पटना हाईकोर्ट से मोकामा विधायक अनंत सिंह को जमानत मिल गई है. दुलारचंद...

More Articles Like This