Ayodhya: राम की पैड़ी में 25 जून तक डुबकी नहीं लगा सकेंगे श्रद्धालु, जाने क्यों

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya: तल्ख मौसम में पिकनिक स्पॉट बनी राम की पैड़ी परिसर में अब सन्नाटा पसर गया है. 25 जून तक श्रद्धालु पैड़ी में डुबकी नहीं लगा सकेंगे. इसका कारण यह है कि राम की पैड़ी का अविरल प्रवाह थम गया है. पैड़ी की सिल्ट की सफाई का काम चल रहा है, जिसकी वजह से पैड़ी के प्रवाह को रोका गया है. भीषण गर्मी में पूरे दिन राम की पैड़ी में डुबकी लगाने वालों का तांता लगा रहता था, लेकिन अब यहां आने वाले श्रद्धालु मायूस हो रहे हैं.

श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही है राम की पैड़ी
राम नगरी अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए राम की पैड़ी आकर्षण का केंद्र रही है. जब से राम की पैड़ी अविरल हुई है, पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है. दो वर्ष पहले तक राम की पैड़ी गंदा नाला के रूप में नजर आती थी.

40 करोड़ की लागत से 2022 में किया गया था इसकी रिमॉडलिंग का कार्य
2022 में 40 करोड़ की लागत से इसकी रिमॉडलिंग का कार्य किया गया. पहले दो पंप चलते थे, अब पंपों की संख्या बढ़ाकर 6 कर दी गई है, जिससे राम की पैड़ी का प्रवाह 24 घंटे अविरल रहता है. जो लोग किसी कारण से सरयू में स्नान नहीं कर पाते, वे राम की पैड़ी में भी डुबकी लगा लेते हैं, क्योंकि पैड़ी में भी सरयू की पावन जलधारा ही प्रवाहित होती है.

सरयू नहर खंड के सहायक अभियंता अरुण कुमार ने बताया
सरयू नहर खंड के सहायक अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि साल भर में एक बार राम की पैड़ी की सफाई की जाती है. पैड़ी में अविरल जल प्रवाह रहे, इसलिए 6 पंप कैनाल लगाए गए हैं. इन पंपों के जरिए सरयू का पानी राम की पैड़ी में प्रवाहित होता है.

उन्होंने बताया कि साल भर पंप चलते हैं, इससे पंपों में सिल्ट जम जाती है. इसके अलाव पैड़ी में भी सिल्ट जम जाती है. इसीलिए साल में एक बार पैड़ी की सफाई के लिए पंप बंद किया जाता है. बताया कि सफाई का कार्य पिछले 11 जून से चल रहा है. 25 जून तक काम पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद श्रद्धालु राम की पैड़ी में डुबकी लगा सकेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This