Ayodhya: रामलला के दरबार में रो पड़े विधायक, सपा के लिए कह दी बड़ी बात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya: शनिवार को गोसाईगंज से समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक अभय सिंह ने रामलला के दर्शन किए. दर्शन के दौरान विधायक अभय सिंह भावुक हो गए और फफक कर रो पड़े.

समाजवादी पार्टी नेतृत्व की ओर से रामलला के दर्शन से रोके जाने पर समाजवादी पार्टी के कुछ विधायकों में रोष था. बीते दिनों अभय ने इस पर खुलकर विरोध दर्ज कराया था.

राज्यसभा चुनाव के दौरान अभय पर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में क्रॉस वोटिंग करने का भी आरोप है. विधायक अभय सिंह ने कहा था कि जब यूपी के सभी विधायक रामलला के दर्शन करने आ रहे थे तो सपा के विधायकों को आने से रोका गया था.

हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इससे इंकार किया और कहा कि किसी को भी अयोध्या जाने से नहीं रोका गया था.

Latest News

Iran: ईरानी मीडिया का दावा, ईरान के मशहद में दफनाया जाएगा खामेनेई का शव

Iran News: अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में शनिवार को मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का...

More Articles Like This

Exit mobile version