Ayodhya: चारों भाइयों संग रजत हिंडोले पर विराजे रामलला, दरबार में बिखरने लगी सावन की छटा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अयोध्याः रामनगरी अयोध्या में श्रीराम दरबार में मंगलवार से सावन की छटा बिखरने लगी है. नव्य-भव्य राम मंदिर में झूलनोत्सव की शुरुआत हुई. नव्य-भव्य मंदिर में रामलला भाइयों सहित रजत हिंडोले पर विराजमान किए गए. श्रावण शुक्ल पंचमी पर मंदिर के अर्चक ने विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन के साथ रामलला सहित चारों भाइयों को रजत जड़ित हिंडोले पर विराजित किया.

रामलला को लगा विशेष भोग

जय श्रीराम जयघोष के बीच रामलला को विशेष भोग भी लगा. हिंडोले पर विराजे रामलला को निहारने के लिए भक्तों में होड़ मची रही. दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे. सुबह सवा छह बजे की आरती के बाद जैसे ही गर्भगृह का पट खुला, रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्त श्रीराम के दर्शन के लिए लालायित दिखे.

श्रीराम के जयघोष से गूंजा दरबार

रामलला के झूला विहार का दृश्य देखकर हर होई भाव विभोर दिखा. जय श्रीराम के जयघोष निरंतर गूंजते रहे. सावन झूलन उत्सव को लेकर ट्रस्ट की ओर से पूरे गर्भगृह परिसर को फूलों से सजाया गया है. मंदिर पर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version