बहराइच में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ़्तार डंफर ने बाइक सवारों को रौंदा, दंपत्ति समेत चार की मौत

Must Read

Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार को भीषण सडक हादसा हुआ. लखनऊ-बहराइच हाइवे पर मदन कोठी के पास डंपर ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया. मौके पर ही बाइक पर सवार दंपत्ति समेत चार लोगों की मौत हो गई. बाइक सवार बाराबंकी जा रहे थे. हादसे के बाद डंपर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई और चालक मौके से भाग गया. आस- पास के लोगों और राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बाराबंकी के कोटवाधाम मेला देखने बाइक से जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक, खैरीघाट इलाके के ललुही निवासी करन अपनी पत्नी रेनू, तीन वर्षीय बेटे विक्की व साले 35 वर्षीय चंद्र किशोर के साथ बाराबंकी के कोटवाधाम मेला देखने बाइक से जा रहे थे. फखरपुर इलाके के मदन कोठी चौराहा व नारायनपुर पकडिया के बीच लखनऊ की तरफ से गिट्टी लदी आ रही डंपर ने बहराइच की ओर से आ रहे बाइक सवारों को रौंद दिया. हादसे में मौके पर ही चारों लोगों की मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए.

हादसे के बाद हाईवे पर लगाया जाम

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा दिया और चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है और डंफर को कब्जे में ले लिया गया है. थानाध्यक्ष ब्रह्मा गौंड ने बताया कि गिट्टी भरी डंपर कोहरे या ड्राइवर को झपकी आ जाने से अनियंत्रित होकर खाई में चली गई, जिसमें बगल से गुजर रही बाइक जिस पर चार लोग सवार थे, को रौंद दिया. परिवारजन को सूचना दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. चालक मौके से फरार हो गया है. तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें. चीन ने बनाई उड़ने वाली कार, अमेरिकी कंपनी टेस्ला को भी पछाड़ा, एलन मस्क रहे गए पीछे!

 

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This