Ballia: जेट्टी के निर्माण से हल्दिया से बलिया, वाराणसी और प्रयागराज तक जल परिवहन होगा सुगम: दयाशंकर सिंह

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ballia: कोलकाता के हल्दिया से प्रयागराज तक राष्ट्रीय नदी जलमार्ग नंबर 1 में जल परिवहन की दिशा में हो रहे विकास के क्रम में बलिया पहुंचे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के जहाज से प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गंगा नदी में निरीक्षण किया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने उप्र अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन के तौर पर गंगा किनारे माल्देपुर व संगम घाट पर प्रस्तावित दो जेट्टी यानी जहाजों के पड़ाव स्थल का निरीक्षण कर स्थान को फाइनल किया। सब कुछ ठीक रहा तो यहां जेट्टी बनाए जाने का कार्य जल्द ही शुरू होगा।
इस दौरान मंत्री ने जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों संग नदी व आसपास पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की और उसे मूर्त रूप देने का निर्देश दिया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जल परिवहन की दिशा में अपना जनपद भी अव्वल बनेगा। गंगा नदी व आसपास क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जलमार्ग के विकास की योजना जल्द लोगों को दिखाई देगी। कहा यहां जेट्टी के निर्माण से हल्दिया (कोलकाता) से बलिया, वाराणसी और प्रयागराज तक जल परिवहन सुगम होगा।
इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यात्री सेवाओं में भी सुधार होगा। माल ढुलाई में समय की बचत के साथ-साथ लागत भी कम आएगी। इस दौरान चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल, प्राधिकरण के अधिकारी रणधीर कुमार, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, सीए बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

250 ट्रकों के बराबर माल ढुलाई की क्षमता

Ballia: मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि जलमार्ग के पूर्ण विकसित होने के बाद एक जहाज में लगभग 250 ट्रकों के बराबर सामान लोड किया जा सकेगा, जिससे ढुलाई लागत में कमी आएगी और व्यापारियों को फायदा होगा। साथ ही इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बताया कि जलमार्ग से माल ढुलाई सड़क और रेल परिवहन की तुलना में अधिक किफायती होगी।

बलिया में होगी जल परिवहन संस्थान की स्थापना

Ballia: मंत्री ने कहा कि परियोजना के तहत बलिया में एक जल परिवहन संस्थान (इनलैंड वाटरवे कॉलेज) की स्थापना की जाएगी, जहां युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे जल परिवहन के क्षेत्र में कुशल कर्मियों की संख्या बढ़ेगी और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, गंगा में क्रूज सेवा की तैयारी

Ballia: परिवहन मंत्री ने बलिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंगा में क्रूज सेवा शुरू करने की योजना का भी खुलासा किया। कहा क्रूज संचालन से बलिया में पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत होगी। इस क्रूज पर लोग जन्मदिन आदि की छोटी पार्टी और अन्य मनोरंजन कार्यक्रम भी कर सकेंगे। इससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और बलिया को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा। कहा सरकार इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रही है ताकि जलमार्ग परिवहन का नया युग शुरू हो सके।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This