BJP विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- ‘राम मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए शुरू किए गए आंदोलन…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dr Rajeshwar Singh News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा दिए गए एक भाषण की आलोचना देशभर में हो रही है. दरअसल, गुजरात में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने राम मंदिर पुनर्निर्माण के लिए शुरू किए गए आंदोलन के खिलाफ बयान दिया. उन्‍होंने कहा कि हमारे इंडिया गठबंधन ने अयोध्‍या में भाजपा नेता आडवानी द्वारा शुरू किए गए राम मंदिर आंदोलन को हरा दिया और अब अगले चुनाव में गुजरात में भी भाजपा का यही हश्र होगा.

यूपी में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता एवं विधायक डॉ. राजेश्‍वर सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) ने राहुल गांधी द्वारा दिए गए इस बयान को लेकर उन्‍हें धिक्‍कारा है. डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर एक पोस्‍ट कर कहा, राम मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए शुरू किए गए आंदोलन को पराजित करने की बात करना राहुल गांधी का बचकाना और अज्ञानता से भरा भाषण है. उन्‍होंने कहा, “राम मंदिर के पुनर्निर्माण द्वारा भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने का आंदोलन हर हिंदू के दिल के करीब है और हमेशा से था!!

हजारों हिंदुओं ने प्रभु श्री राम के लिए दी अपने प्राणों की आहुति

हजारों हिंदुओं ने प्रभु श्री राम के लिए अपने प्राणों की आहुति दी! और कांग्रेस कहती है कि उन्होंने एक लोकसभा सीट जीतकर आंदोलन को हरा दिया है! मैं कहता हूं कि यह अतार्किक और बचकाना है! ऐसा लगता है कि कांग्रेस राम मंदिर के निर्माण, अयोध्या के विश्व में अपना स्थान पुनः प्राप्त करने और हिंदुओं द्वारा हर किसी को उनकी उपस्थिति की याद दिलाने से खुश नहीं है!!

कांग्रेस के लिए स्वतंत्रता सेनानी हैं हमास- डॉ. राजेश्‍वर सिंह

डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “कांग्रेस के लिए हमास स्वतंत्रता सेनानी हैं, इसलिए उनके द्वारा की गई हिंसा की निंदा नहीं की और कांग्रेस का विचार ये है कि कश्मीरी पंडित कभी कश्मीर वापस न जाएं– कांग्रेसियों में उनके लिए कोई सहानुभूति नहीं है! और, पाकिस्तान क्‍या कांग्रेस का दोस्त है?? वहां हिंदुओं की दुर्दशा के बावजूद,पश्चाताप का एक भी शब्द नहीं निकलता…कांग्रेस कभी भी पाकिस्तान की निंदा नहीं करती. इसके अलावा और क्या कहें!”

यह भी पढ़े: MS Dhoni Birthday: भाजपा विधायक डा. राजेश्वर सिंह ने एमएस धोनी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘आपकी यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत…’

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version