BJP विधायक Rajeshwar Singh 4 से लेकर 8 अप्रैल तक इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह 4 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल के बीच अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जिसमें गुरुवार यानी कि 4 अप्रैल को सुबह 11 बजे एसकेडी अकेडमी में होने वाले सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह और संगोष्ठी में शामिल होंगे. इस दौरान विधायक राजेश्वर सिंह कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे. वह आधुनिक तकनीकी शिक्षा और शिक्षकों की बदलती भूमिका पर अपने विचार रखेंगे.

अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनेंगे. 1 बजे से शुरू होने वाली जनसुनवाई में अपने कार्यालय पर जनता की समस्याओं को सुनेंगे. इसके साथ ही समस्याओं का समाधान करेंगे. जनसुनवाई खत्म होने के बाद शाम को 5 बजे बरकताबाद गांव में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन कार्यक्रम में भी राजेश्वर सिंह शिरकत करेंगे.

वहीं 5 अप्रैल को बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह आशियाना स्थित अपने आवास पर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठ जनों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद 5 बजे से लेकर 6 बजे तक होली मिलन समारोह में शामिल होंगे. होली मिलन कार्यक्रम कानपुर रोड पर स्थित बंथरा बाजार में हिम गोल्डन सिटी में होगा.

Latest News

अमेरिका में वारदातः फ्लोरिडा में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 6 नाबालिग सहित 12 लोग घायल, तीन गंभीर

Florida Shooting: अमेरिका सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां शनिवार की देर रात फ्लोरिडा स्थित तल्लाहसी में फुटबॉल स्टेडियम के...

More Articles Like This

Exit mobile version