Budget 2026: CM योगी बोले- ‘अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक होगा यह बजट’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Budget 2026: रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया. इस बजट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बजट में नए भारत व विकसित भारत की संकल्पना साफ दिखती है. रेल कॉरिडोर, आयुष और हेल्थ सेक्टर को महिलाओं पर केंद्रित कर जोर देना सराहनीय है.

सीएम योगी ने कहा…

उन्होंने कहा कि इस बजट में छात्राओं या फिर कामकाजी महिलाओं के लिए, स्टैटिक्स से जुड़ी छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण करना, युवाओं के सपने को नई उड़ान देने के लिए, हर सेक्टर में अवसर उपलब्ध हो, इसका ध्यान रखा गया है.

सीएम योगी ने कहा कि यह बजट आम नागरिक के जीवन को सहज और सरल बनाने में सहयोग करेगा. अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक होगा. युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों, अन्नदाता किसानों और आम नागरिक के लिए भी नए अवसर प्रदान करने वाला है. इन्कम टैक्स एक्ट अप्रैल से लागू करना और उसका सरलीकरण करना, ताकि हर व्यक्ति आसानी से आईटीआर भर सके, यह स्वागत योग्य कदम है.

Latest News

West Asia Tension: इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में किया हमला, एक इंडोनेशियाई सैनिक की मौत, कई घायल

West Asia Tension: इस्राइली तोपखाने की गोलाबारी की चपेट में आने से लेबनान के दक्षिणी गांव अदशित अल-कुसैर में...

More Articles Like This

Exit mobile version