छोटी बच्चियों ने सीएम योगी के साथ मनाया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने दिया खास तोहफा

Must Read

CM Yogi Adityanath : लखनऊ में सीएम योगी और उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ छोटी-छोटी लड़कियों ने रक्षाबंधन मनाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि इस वीडियो में छोटी-छोटी बच्चियां सीएम योगी को राखी बांधती दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही राखी के बदले सीएम की तरफ से उन्‍हें भी तोहफों के तौर पर चॉकलेट, मिठाई और तमाम तरह के गिफ्ट दिए गए. जानकारी के मुताबिक, इस अवसर पर राज्य मंत्री जयवीर सिंह भी वहां मौजूद रहे.

CM ने बच्चियों को दिया तोहफा

मीडिया रिपोर्ट  के मुताबिक, शेयर किए गए वीडियो में स्कूल ड्रेस में छोटी-छोटी बच्चियां दिखाई देती हैं और सीएम को फूलों के आकार वाली राखियां बांधती हैं. सीएम योगी ने उन्‍हें काफी सारे गिफ्ट दिए और साथ ही बच्चियों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद भी दिया.

महिलाओं के लिए तीन दिन फ्री बस सर्विस

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) और नगर बस सेवा की बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. बता दें कि सीएम योगी ने खुद इसकी घोषणा की. जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी के कार्यालय की तरफ से जानकारी दी गई कि 8 अगस्‍त को सुबह 6 बजे से माताएं और बहनें 10 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक मुफ्त में सफर कर सकेंगी. ऐसे में त्योहार के दौरान सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में बसें तैनात की जाएंगी. नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बसें चलाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें :-  भारत पर टैरिफ से भड़के चीन ने बिना नाम लिए ही अमेरिका को सुनाई खरी-खोटी, कहा- तुम एक इंच दोगे, वो एक मील ले…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This